हिंदी
नई दिल्ली: रविवार को देश में कोरोना के नए मामलों में काफी कमी दर्ज की गई है। लंबे दिनों के बाद नए केस का आंकड़ा 50 हजार के नीचे पहुंचा है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय बताया कि लगभग डेढ़ महीने में पहली बार आज पहले बार कोरोना के नए मामले 50,000 से नीचे आए है।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय बताया कि पिछले 24 घंटे की देश के अंदर कोरोना के 44,877 मामले दर्ज किए गए है। जो 4 जनवरी के बाद से दर्ज किए गए सबसे कम नए मामले है।
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना की ताजा स्थिति
पिछले 24 घंटे में कोरोना के नये मामले- 44,877
कोरोना से मृतकों की संख्या- 684
कोरोना से ठीक लोगों की संख्या-1,17,591
देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या- 5,37,045
पॉजीटिविटी रेट- 3.17%
Published : 13 February 2022, 11:09 AM IST
Topics : Corona virus India New case कोरोना वायरस नए केस भारत