हिंदी
महराजगंज:
कई सालों से चकबंदी अधिकारी (अंतिम अभिलेख) के पद पर जमे विवादित सीओ अखिलेश कुमार पर जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार ने अपना चाबुक चलाया है। संगठित भ्रष्टाचार के बड़े अड्डे के रुप में कुख्यात जिले के चकबंदी विभाग में लंबे समय से अखिलेश कुमार जमे थे।

आये दिन हड़ताल, वकीलों से लड़ाई-झगड़ा और आंदोलन, बेशकीमती जमीनों के मुकदमे में निर्णय के नाम पर भ्रष्टाचार व रिश्वतखोरी का भारी झोल झेलने वाले महराजगंज जिले को अखिलेश कुमार के बोझ से मुक्ति मिली है। इन्हें जनपद मुख्यालय से हटाकर बृजमनगंज फेंका गया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक अखिलेश कुमार की नियुक्ति महराजगंज जिले में थी लेकिन ये रात्रि निवास सारे नियमों को धता बताकर गोरखपुर में करते थे। इसे लेकर लोगों में भारी आक्रोश था।
अब चकबंदी अधिकारी (अंतिम अभिलेख) के पद पर मधुकान्त झा को तैनात किया गया है।
Published : 22 November 2019, 7:56 PM IST
No related posts found.