हिंदी
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में जनहित से जुड़ी योजनाओं को अधिक प्रभावशाली ढंग से लागू करने और उनके अनुश्रवण को मजबूत करने के उद्देश्य से कई महानुभावों को विभागीय दायित्व सौंपे हैं। सरकार का मानना है कि इससे विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में गति आएगी और जनकल्याणकारी प्रयासों को मजबूती मिलेगी।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक, इस संबंध में जानकारी देते हुए सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा सौंपे गए दायित्वों के तहत कई अनुभवी और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय व्यक्तित्वों को अहम भूमिकाएं दी गई हैं। इनमें शामिल है।
बलवीर घुनियाल: उपाध्यक्ष (जड़ी-बूटी सलाहकार समिति)
सुरेन्द्र मोघा: उपाध्यक्ष (उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड)
भुवन विक्रम डबराल: उपाध्यक्ष (जड़ी-बूटी सलाहकार समिति)
सुभाष बर्थवाल: उपाध्यक्ष (राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद)
पुनीत मित्तल: उपाध्यक्ष (नगरीय पर्यावरण संरक्षण परिषद)
गिरीश डोभाल: उपाध्यक्ष (प्रदेशीय मौन परिषद)
गीताराम गौड: उपाध्यक्ष (उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद)
डॉ.जयपाल: उपाध्यक्ष (उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन समिति)
देशराज कर्णवाल: उपाध्यक्ष (समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति)
अजीत चौधरी: उपाध्यक्ष (उत्तराखंड राज्य किसान आयोग)
प्रताप सिंह पंवार: उपाध्यक्ष (राज्य औषधीय पादप बोर्ड)
जगत सिंह चौहान: उपाध्यक्ष (राज्य स्तरीय लघु सिंचाई सलाहकार समिति)
गीता रावत: अध्यक्ष (राज्य स्तरीय सतर्कता समिति)
शंकर कोरंगा: उपाध्यक्ष (राज्य स्तरीय जलागम परिषद)
महेश्वर सिंह महरा: उपाध्यक्ष (चाय विकास सलाहकार परिषद)
सरदार मनजीत सिंह: सह अध्यक्ष (प्रदेश स्तरीय गन्ना विकास सलाहकार समिति)
नवीन वर्मा: उपाध्यक्ष (वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद)
अशोक नबयाल: उपाध्यक्ष (उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद)
Published : 5 April 2025, 11:31 AM IST
Topics : chief minister on Uttrakhand Dynamite News Pushkar Singh Dhami Uttarakhand CM Uttarakhand CM Office Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami Uttarakhand hindi news Uttarakhand Today News Uttrakhand