हिंदी
ठूठीबारी (महराजगंज): ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सीमा से सटे ग्राम सभा में एक व्यक्ति पर दोहरी नागरिकता होने का आरोप लगाया गया है। नेपाल के सरावल वार्ड नंबर 6 भुजहवा, जिला नवल परासी की एक महिला ने जिला प्रमुख जिलाधिकारी नवल परासी और प्रमुख अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग, लुम्बनी अंचल कार्यालय बुटवल को शिकायत पत्र भेजा है।
इसमें भारतीय दस्तावेज राशन कार्ड, निर्वाचन कार्ड, आधार कार्ड, और नेपाली नागरिकता चुनाव मतदाता सूची संलग्न किया गया है। यह मामला सामने आने के बाद भारत नेपाल सीमा पर बसे दोहरी नागरिकता वाले व्यक्तियों पर भय का मौहाल बना हुआ है।
नेपाल के संविधान के अनुसार
नेपाल के संविधान के अनुसार किसी भी विदेशी नागरिक की नेपाली नागरिकता प्राप्त करने के लिए अपनी मौजूदा नागरिकता छोड़ना पड़ता है। भारतीय नागरिक वंशज के आधार पर भी नेपाल में नागरिकता नहीं ले सकते, जब तक की भारतीय नागरिकता पूरी तरह से त्याग ना दे।
नेपाली महिला की शिकायत के बाद सीमा क्षेत्र में मचा हड़कंप भारतीय नागरिक पर नेपाली नागरिकता लेने का आरोप लगा है। नेपाल कानून के तहत दोहरी नागरिकता रखने वाले के मामले में जुर्माना और सजा का प्रावधान है। भारत नेपाल सीमा पर दोहरी नागरिकता के मामले सुरक्षा के लिए खतरा बन सकते हैं। सीमा पर बसे कुछ लोगों ने दोनों देशों की नागरिकता हासिल की है जो सुरक्षा दृष्टि से सही नहीं है।
भारत और नेपाल के बीच रोटी बेटी का संबंध है। दोनों देशों के बीच शादी-विवाह से लेकर सांस्कृतिक आदान-प्रदान होते रहते हैं। दोनों देशों का हित एक दूसरे से जुड़ा है। यही कारण है कि दोनों देश की खुली सीमा पर लोगों की आवाजाही पर कोई रोक टोक नहीं है।
Published : 28 October 2024, 7:51 PM IST
Topics : Dynamite News India Nepal border Manoj Tibrewal Manoj Tibrewal Aakash कोतवाली ठूठीबारी महराजगंज