हिंदी
महराजगंज: काली मंदिर समिति ट्रस्ट ठूठीबारी के अध्यक्ष और ठूठीबारी के नागरिकों ने जिलाधिकारी से शिकायत की है कि ग्राम सभा की जमीन पर इंटर कालेज के प्रबंधक द्वारा बनाए जा रहे शापिंग काम्पलेक्स के निर्माण को रोकने व जमीन की पैमाइश कराने की मांग की है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार इस निर्माण कार्य को लेकर ठूठीबारी में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसके पहले भी इस भूमि के पास काली मंदिर से सटे भूमि पर कालेज प्रबंधन द्वारा निर्माण कार्य शुरू किया गया था जिसे नागरिकों के विरोध पर तहसील प्रशासन द्वारा रोक निर्माण के लिए की गई खुदाई की प्रशासन ने पटवा दिया था।
प्राचीन काली मंदिर यज्ञ समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष अरूण निगम ने18 जून को डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि निचलौल तहसील के ठूठीबारी गांव में प्राचीन काली मंदिर के बगल में ग्राम सभा की जमीन (रकवा नम्बर 1149 ख) पर वर्षों से बाजार लगता आ रहा है। राजस्व अभिलेख में यह 26 डिसमिल भूमि आबादी की जमीन के रूप में दर्ज है।
इस जमीन पर राधा कुमारी इंटर कालेज के प्रबंधक जो कि नेपाली नागरिक हैं उनके द्वारा कब्जा कर शापिंग काम्पलेक्स का निर्माण कराया
जा रहा है। निर्माण के लिए नींव की खुदाई की जा रही है।
इसके पहले नवरात्र के समय प्राचीन काली मंदिर के बगल में स्थित आबादी की जमीन (रकबा नम्बर 2०) पर भी जबरदस्ती चुलडोजर चलवाकर नीव खुदाई की जा रही थी जिसके विरोध में पुरे ग्राम सभा के लोग इकट्ठे होकर विरोध किए। तब प्रशासन द्वारा रकबा नम्बर 920 की भूमि पर को गई खुदाई की जेसीची से पटवा दिया गया।
इस मामले में काली मंदिर समिति के प्रबंधक, अध्यक्ष तथा ग्रामीणों द्वारा सिविल जज सीनियर डिविजन महराजगंज के न्यायलय में एक वाद दाखिल किया गया है जी विचारधीन है शिकायती पत्र में यह भी कहा गया है कि कुछ दिन पहले से उसी भूमि के बगल में रकबा नम्बर 1149 रख पर जबरदस्ती जेसीबी से नीव खुदवाकर दिन रात निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। इस प्रकरण की एसडीएम निचलील, ठूठीबारी कोतवाली से अवगत कराया गया।
समिति के लोगो ने जिलाधिकारी से मांग किया है कि तत्काल निर्माण कार्य को रोका जाए तथा रकबा नम्बर 1149 ख तथा 920 की भूमि की
काली मंदिर यह समिति ट्रस्ट ठूठीबारी के अध्यक्ष और ठूठीबारी के नागरिकों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर ग्राम सभा की जमीन पर इंटर कालेज के प्रबंधन द्वारा बनाए जा रहे शापिंग काम्पलेक्स के निर्माण को रोकने व जमीन की पैमाइश कराने की मांग की है।
Published : 21 June 2024, 8:55 PM IST
Topics : bullies complaint DM Gram Sabha Land Maharajganj occupy ग्रामसभा जमीन ठूठीबारी