हिंदी
नई दिल्लीः केंद्र की मोदी सरकार कल अपने दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करने जा रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण यह बजट पेश करेंगी। अमूमन हर साल बजट पेश होने से पहले आर्थिक सर्वेक्षण (Economic Survey) देश के समक्ष रखा जाता था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा।
क्या है आर्थिक सर्वेक्षण?
हर साल बजट पेश होने से ठीक एक दिन पहले आर्थिक सर्वेक्षण देश के सामने रखा जाता है। इसे पिछले फाइनेंशियल ईयर की समीक्षा के आधार पर तैयार किया जाता है। आर्थिक सर्वेक्षण में प्रमुख आर्थिक आंकड़े, सरकारी नीतियों व परियोजनाओं तथा क्षेत्रवार आर्थिक रूझानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाती है।
यह भी पढे़ं- बजट सत्र की शुरुआत पर पीएम मोदी की विपक्ष को नसीहत, जानिये क्या-क्या कहा
क्यों नहीं होगा पेश?
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल अंतरिम बजट पेश करेंगी। इसे चुनाव से पहले पेश किया जाता है। बता दें कि अगले कुछ महीनों में देश में लोकसभा चुनाव होने हैं। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, चुनावों के बाद नई सरकार देश का पूर्ण बजट लेकर आएगी। उसले पहले आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा।
आर्थिक सर्वेक्षण चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर के मार्गदर्शन में तैयार किया जाता है। यह, अर्थव्यवस्था कैसे रही? किन सेक्टर्स में काम करने की आवश्यकता है? पिछले बजट का आवंटन कितना सही-कितना गलत रहा? जैसे कई सवालों का जवाब देता है।
Published : 31 January 2024, 11:53 AM IST
Topics : Budget 2024 budget Session Economic Survey Interim Budget Nirmala Sitharaman अंतरिम बजट आर्थिक सर्वेक्षण बजट मोदी सरकार