Budget 2024: तस्वीरों में समझिए आम बजट और अंतरिम बजट का अंतर, जिसे पेश कर निर्मला सीतारमण रचेंगी ये इतिहास

डीएन संवाददाता

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को अंतरिम बजट पेश करने वाली हैं। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में समझिए आम बजट और अंतरिम बजट में क्या अंतर होता है।

लगातार छठी बार पेश करेंगी बजट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगी। यह बजट पेश करके वो इतिहास रचने वाली हैं। बता दें कि सीतारमण लगातार छठी बार बजट पेश करने जा रही हैं। अब तक यह उपलब्धि पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के नाम थी।

आम बजट से कैसे अलग है अंतरिम बजट?

अंतरिम बजट नई सरकार बनने से पहले पेश किया जाता है। देश में अबतक 14 बार अंतरिम बजट पेश किया गया है। यह आम बजट से बहुत छोटा है। नई सरकार बनने के बाद पूर्ण बजट पेश किया जाता है।

अंतरिम बजट में क्या होता है?

नई सरकार बनने तक खर्चों को मैनेज करने के लिए अंतरिम बजट बनाया जाता है। इसमें बड़ी घोषणाएं करने से बचा जाता है। वहीं, नई सरकार के पूर्ण बजट तक तक यह लागू रहता है। अंतरिम बजट पेश होने के बाद सरकार को देश की संचित निधि से राशि निकालने की अनुमति मिल जाती है।

जानिये आम बजट के बारे में

आम बजट में पूरे वित्तीय वर्ष को कवर किया जाता है। इसमें राजस्व, खर्चों, कर प्रस्ताव, नीतीगत पहल आदि वित्तीय खर्चों को जगह दी जाती है। आम बजट से देश की जनता को बहुत उम्मीदें होती है।

लोकसभा चुनाव करीब

अगले कुछ महीनों में आम चुनाव होने हैं। जिसको लेकर निर्वाचन आयोग ने तैयारियां ने शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आयोग कुछ दिनों में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकती हैं।








संबंधित समाचार