इस बायोपिक फिल्‍म में नज़र आ सकती हैं बेबो

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस करीना कपूर खान को लेकर खबर आ रही है कि वो जल्द ही इस मशहुर प्रोड्यूसर के बायोपिक फिल्म में नजर आ सकती हैं।

Updated : 2 June 2017, 5:37 PM IST
google-preferred

मुंबई: बॉलीवुड एक्‍ट्रेस करीना कपूर  खान इन दिनों अपने क्‍यूट बेबी तैमूर अली खान को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं।

वहीं अब करीना को लेकर खबर है कि वो जल्द ही वो प्रोडयूसर उमंग कुमार की बायोपिक फिल्‍म में नजर आनेवाली हैं। ऐसी खबरे भी आ रही हैं कि उमंग लम्बे समय से करीना के साथ काम करना चाहते थे और आखिरकार उन्हें करीना के लिए एक सही स्क्रिप्ट मिल गई है। अभी तक यह खुलासा नहीं हुआ है कि अमंग अब किसपर बॉयोपिक बनाने जा रहे है।

करीना

फिलहाल करीना अपनी आनेवाली फिल्‍म 'वीरे दी वेडिंग' को लेकर काफी बिजी चल रही हैं। तो वहीं उमंग कुमार इनदिनों फिल्‍म 'भूमि' को लेकर खासा बिजी हैं। फिल्‍म में संजय दत्‍त और अदिति राव हैदरी मुख्‍य भूमिका में हैं। बता दें कि उमंग एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्‍म 'मैरीकोम' में काम कर चुके हैं जो बॉक्‍स ऑफिस पर सफल फिल्म साबित हुई थी। इसके बाद उन्‍होंने एक्ट्रेस ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन के साथ फिल्‍म 'सरबजीत' में काम किया था। यह फिल्म भारतीय कैदी सरबजीत सिंह के जीवन पर आधारित थी जिसकी पाकिस्तान की एक जेल में साथी कैदियों द्वारा किये गये हमले के बाद मृत्यु हो गयी।

Published :  2 June 2017, 5:37 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement