हिंदी
बदायूं: उत्तर प्रदेश में बदायूं के फैजगंज बेहटा क्षेत्र में बुजुर्ग दम्पति के शव अलग अलग मकानो में मिलने से सनसनी फैल गई है। दंपत्ति के शराबी पोते पर हत्या करने का शक है जिसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस ने रविवार को बताया कि क्षेत्र के दामरी गांव निवासी वृद्ध प्रेमशंकर (65) और उनकी पत्नी भगवानदेई (60) के शव अलग अलग मकान में सड़ी गली अवस्था में मिले है। दंपत्ति के तीन पुत्रों में से दो रामपाल व इंद्रपाल दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं जबकि मंझला पुत्र गेंदनलाल गांव के कर्मवीर फौजी के पास नौकरी करता है। (वार्ता)
Published : 26 June 2022, 4:05 PM IST
Topics : Badaun murder uttar pradesh उत्तर प्रदेश दंपत्ति फैजगंज बेहटा बदायूं शव