हिंदी
उत्तर प्रदेश : कौशांबी के थाना संदीपन घाट के गांव महंगाव में रविवार को एक युवक ने हथियार से हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं हत्या के बाद मौके से आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच कर जांच में जुटी।
क्या है पूरा मामला
डाइनामाइट न्यूज के मुताबिक, गांव में हैंडपंप में समरसेबल लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था। बता दें कि अनिल मृतक सैफी के पक्ष का था। इस मामले में अनिल का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने विवादित हैंडपंप में ही समरसेबल पंप लगा लिया था। बस इसी को लेकर दोनों में काफी दिनों से विवाद चल रहा। यही विवाद हत्या का कारण बन गया। ऐसे में सैफी की हत्या कर दी।
हत्या से लोगों में दहशत
जानकारी के मुताबिक बता दें कि एक सप्ताह पहले भी इसी तरह मामला थाना चरवा से आया था। यहां कुल्हाड़ी से मां-बेटे दोनों की हत्या कर दी गई थी। इस प्रकार से लगातार हो रही हत्या से लोगों में दहशत का महौल है। वहीं इन बढ़ते अपराध के मामले को लेकर लोगों का कहना है कि पुलिस की निष्क्रियता और सुरक्षा उपायों की कमी से अपराध बढ़ते जा रहे ।
Published : 17 March 2025, 4:39 PM IST
Topics : Hindi News kausambi muder news up crime UP Police