हिंदी
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा में भी कोरोना जैसे लक्षण पाये गये हैं, जसके बाद उन्हें गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने के बाद उन्हें मेदांता मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे अस्पताल के आईसीयू-7 में भर्ती हैं।
संबित पात्रा से पहले भी कुछ बड़े नेताओं को कोरोना हो चुका है। सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाले संबित पात्रा ने गुरुवार को भी कई ट्वीट किए हैं। वे कई न्यूज चैनल्स पर भाजपा के चेहरे के के रूप में सामने होते हैं।
Published : 28 May 2020, 4:58 PM IST
Topics : bjp Coronavirus Sambit Patra अस्पताल कोरोना संक्रमण कोविड 19 भाजपा