हिंदी
रायबरेली: संविधान सम्मान एवं जनहित हुंकार रथ यात्रा बुधवार को ऊंचाहार, गदगंज और डलमऊ होते हुए लालगंज के लिए रवाना हुई। कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। ऊंचाहार बॉर्डर पर हजारों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य का गर्मजोशी से स्वागत किया। गदगंज में कार्यकर्ताओं ने स्वामी प्रसाद मौर्य को सिक्कों से तौला।
डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक, अपने संबोधन में मौर्य ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज देश का युवा बेरोजगारी से जूझ रहा है और गरीब महंगाई की मार झेल रहा है। भाजपा सरकार मंदिर-मस्जिद के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार और प्रधानमंत्री राम प्राण प्रतिष्ठा कर रहे हैं, लेकिन श्रीराम ने भी उन्हें नहीं छोड़ा और अयोध्या सीट हार गए।
संविधान से छेड़छाड़
मौर्य ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार संविधान से छेड़छाड़ कर रही है और हिंदू-मुस्लिम के बीच नफरत फैलाने का काम कर रही है। आने वाले समय में प्रदेश की जनता उन्हें सबक सिखाएगी। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री दावा कर रहे हैं कि 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है, लेकिन गरीबों के विकास की कोई बात नहीं हो रही है। शिक्षा लगातार महंगी होती जा रही है और बेरोजगार रोजगार के लिए भटक रहे हैं।
Published : 20 March 2025, 12:28 PM IST
Topics : apni janta party BJP Party Dynamite News hindi Politics Politics News Raebreli News swami prasad murya UP News UP Politics News