हिंदी
महराजगंजः नौतनवां कस्बे के व्यापारी से लेकर आम जनता तक इस समय वाहन चोरों के गिरोह के आतंक से परेशान हो चुके हैं। लगातार बढ़ते चोरी के मामलों के कारण लोगों के बीच दहशत फैल गई है।
यह भी पढ़ें: सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा भिड़ी कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत
नौतनवां कस्बे में आज एक ही दिन दो बाइक चुरा कर चोर फरार हो गए हैं। जिससे वाहन मालिक दहशत में आ गए हैं। मिली जानकारी अनुसार आज नौतनवां कस्बे के एक बैंक के सामने से चोरों ने अमित जायसवाल की बाइक चोरी कर ली है। लोगों ने काफी खोजबीन किया लेकिन बाइक नहीं मिली। कुछ ही देर के बाद चोरों ने इंफॉर्मेशन सेंटर के सामने से चोरों ने फिर एक बाइक उड़ा दी, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
ग्रामीण वाहन चोरों के आतंक से पूरी तरह दहशत में आ गए हैं कब किसकी बाइक चोर कहा से उड़ा दे, किसी को नहीं पता। एक तरफ बाइक चोरों के आतंक से जहां वाहन के मालिक परेशान हैं तो वहीं दूसरी तरफ नौतनवां पुलिस बाइक चोरों के आगे लाचार दिख रही है।
Published : 1 February 2021, 5:48 PM IST
Topics : Bike Robbery Maharajganj Nautanwa uttar pradesh उत्तर प्रदेश नौतनवां थाना क्षेत्र बाइक चोरी महराजगंज