Bihar Cabinet Expansion: बिहार में आज होगा कैबिनेट का विस्तार, देखें संभावित मंत्रियों की लिस्ट

बिहार में महागठबंधन के बाद बनी नई सरकार का आज कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है। मंगलवार को नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव अपनी नई सरकार का विस्तार करेंगे। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में जानें पूरी लिस्ट

Updated : 16 August 2022, 9:09 AM IST
google-preferred

पटना: बिहार में महागठबंधन से बनी नई सरकार का आज कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है। मंगलवार को नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव राजभवन में सुबह 11:30 बजे अपनी नई सरकार का विस्तार करेंगे।

मंत्रिमंडल के विस्तार के दौरान सभी मंत्री, मंत्री पद की शपथ लेंगे। साथ ही आज यह भी निश्चित हो जाएगा कि बिहार की नई सरकार में किस मंत्री को कौन सा विभाग सौंपा जाए। 

हो सकती है आरजेडी की हिस्सेदारी ज्यादा

मिली जानकारी के मुताबिक नीतीश-तेजस्वी के मंत्रिमंडल में कुल 31 मंत्री शामिल होंगे। अगर मंत्रिमंडल में हिस्सेदारी की बात की जाए तो आरजेडी की हिस्सेदारी इस बार ज्यादा होने वाली है।

यह भी पढ़ें: बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने युवाओं से किया ये बड़ा वादा

कांग्रेस के 2 विधायक ले सकते हैं शपथ

आरजेडी के तकरीबन 15 मंत्री कैबिनेट में शामिल होने की संभावना है। वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के 10 विधायकों को कैबिनेट में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा मंत्रिमंडल में कांग्रेस के 2 या 3 विधायक शामिल किए जा सकते हैं। इसके अलावा अन्य पार्टियों के कुछ विधायकों को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव बिहार की महागठबंधन की सरकार से बेहद खुश, नीतीश-तेजस्वी को दी बधाई

पुराने मंत्रियों के साथ हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार

डाइनामाइट न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान सीएम नीतीश कुमार अपने पुराने मंत्रियों को दोहरा सकते हैं। वहीं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की पार्टी आरजेडी के नेता तेज प्रताप यादव, आलोक मेहता, ललित यादव, सुरेंद्र यादव और कुमार सर्वजीत के शपथ लेने की संभावना बताई जा रही है।

Published : 
  • 16 August 2022, 9:09 AM IST