हिंदी
नई दिल्ली: पीएम नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से रायशुमारी के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी बहुप्रतीक्षित टीम का ऐलान कर दिया है।

नड्डा ने 12 लोगों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 8 को राष्ट्रीय महामंत्री, एक राष्ट्रीय महामंत्री संगठन, 3 राष्ट्रीय सह-सगंठन महामंत्री और 13 लोगों को राष्ट्रीय मंत्री बनाया है। इसके अलावा एक राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है। विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों में भी राष्ट्रीय अध्यक्षों का ऐलान किया गया है।
पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, वसुंधरा राजे सिंधिया, रघुवर दास राधा मोहन सिंह और मुकुल रॉय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये गये हैं।

मध्य प्रदेश के प्रमुख नेता कैलाश विजयवर्गीय को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है।
अगर बात यूपी की करें तो कई बड़े नेताओं को अहम जिम्मेदारी दी गयी है।
इलाहाबाद के अमित मालवीय को राष्ट्रीय आईटी और सोशल मीडिया का प्रमुख एक बार फिर बनाया गया है। सांसद राजकुमार चाहर को किसान मोर्चा का राष्ट्रीय बनाया गया है। बरेली के राजेश अग्रवाल को बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है। उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है। यूपी से सांसद रेखा वर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

अरुण सिंह पहले की तरह एक बार फिर राष्ट्रीय महामंत्री बने हैं। फूलपुर के सांसद विनोद सोनकर और बस्ती के सांसद हरीश दिवेदी को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है।
राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की लिस्ट में यूपी से डा.सुधांशु त्रिवेदी, गौरव भाटिया, सैयद जफर इस्लाम शामिल हैं।
Published : 26 September 2020, 5:14 PM IST
Topics : bjp उत्तर प्रदेश जेपी नड्डा भाजपा भारतीय जनता पार्टी