हिंदी
मांड्या: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में हो रही भारत जोड़ो यात्रा का 29वां दिन है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज कर्नाटक के मांड्या से 'भारत जोड़ी यात्रा' में शामिल हुई। काग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने सोनिया गांधी का स्वागत किया।

सोनिया गांधी अपने बेटे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत पार्टी के कई नेताओं के साथ कर्नाटक की सड़कों पर पैदल चलते दिखाई दी। बता दें कि दशहरे के दो दिवसीय अवकाश के बाद आज फिर से 'भारत जोड़ी यात्रा' को शुरू किया गया।

सोनिया गांधी सोमवार दोपहर मैसूर पहुंची थीं। पदयात्रा शुरू करने से पहले 5 अक्टूबर को सोनिया गांधी बेगुर गांव के भीमनाकोली मंदिर गई थी और वहां पूजा अर्चना की थी।

मालूम हो कि, 'भारत जोड़ी यात्रा' के दौरान पदयात्रा हर दिन 25 किमी की दूरी तय कर रही है। इस मार्च का उद्देश्य 5 महीनों में 12 राज्यों को कवर करना है। ये यात्रा उत्तर की ओर बढ़ने से पहले 21 दिनों के लिए कर्नाटक में रहेगा।
Published : 6 October 2022, 12:10 PM IST
Topics : Bharat Jodo Yatra Karnataka Rahul Gandhi Sonia Gandhi कर्नाटक कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी सांसद सोनिया गांधी