हिंदी
नई दिल्ली: देश में आज बजट पेश होने वाला है। वहीं शेयर मार्केट भी आज हरे निशान पर खुला है। सेंसेक्स आज करीब 120 अंको की बढ़त के साथ खुला और 36,370 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 22 अंको की बढ़त के साथ खुला और 10,850 के स्तर को पार करते हुए कारोबार कर रहा है।

बता दें कि सेंसेक्स में चढ़ने वाले शेयरों में खासकर एनर्जी के शेयर शामिल रहे. वहीं निफ्टी में चढ़ने वाले शेयरों में ऑटो सेक्टर के शेयर शामिल रहे।
इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स में करीब 665 अंकों की बढ़त देखी गई थी। बता दें कि आज सुबह 11 बजे वित्त मंत्री पीयूष गोयल बजट पेश करने वाले है। इस बार पेश किया जाने वाला बजट अंतरिम बजट होगा।
Published : 1 February 2019, 10:23 AM IST
Topics : Nifty Sensex share market बजट शेयर मार्केट सेंसेक्स