हिंदी
सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली (Image Source: Google)
New Delhi: आज नए सप्ताह के पहले दिन देश में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। बीते सप्ताह के मुकाबले सोना काफी सस्ता हुआ है, जिससे निवेशकों और ज्वेलरी खरीदारों को राहत मिली है। राजधानी दिल्ली समेत देश के कई बड़े शहरों में सोने के दाम कम हुए हैं। वहीं चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है।
ताजा आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,63,790 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,50,140 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,63,630 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,49,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
बीते एक सप्ताह के दौरान सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। आंकड़ों के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव लगभग 5,060 रुपये प्रति 10 ग्राम तक कम हुआ है। वहीं 22 कैरेट सोना करीब 4,650 रुपये तक सस्ता हो गया है।
सोने की कीमतों में आई इस गिरावट से उन लोगों को राहत मिली है जो शादी-ब्याह या निवेश के लिए सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें अभी भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। वैश्विक बाजार में हाजिर सोने की कीमत 5,095.81 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई है।
Share Market: वैश्विक तनाव से बाजार पर असर, इस स्टॉक में भारी गिरावट के संकेत
देश के प्रमुख शहरों में भी सोने की कीमतों में लगभग समान रुझान देखने को मिला है। दिल्ली, जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोने का भाव 1,63,790 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,50,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और हैदराबाद में 24 कैरेट सोने का भाव 1,63,630 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,49,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। इसके अलावा अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,63,690 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,50,040 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
बजट सत्र का दूसरा चरण आज: स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई है। आज चांदी का भाव घटकर 2,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। बीते सप्ताह चांदी की कीमत में करीब 10,000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 83.40 डॉलर प्रति औंस है। गौरतलब है कि इस साल जनवरी में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आंकड़े को पार कर गई थी, जिसके बाद अब कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है।
वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव और निवेशकों की रणनीति के कारण कीमती धातुओं की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में भी सोना और चांदी के दाम अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों पर निर्भर कर सकते हैं।
Location : News Delhi
Published : 9 March 2026, 9:42 AM IST
Topics : 22 carat Gold rate in Delhi today 24 carat Gold price in Delhi today Gold Price Gold rate Silver Rate