Share Market: शेयर बाजार में जोरदार शुरुआत, सेंसेक्स 600 अंक चढ़ा, निफ्टी ने पार किया अहम स्तर
भारतीय शेयर बाजार ने आज जोरदार शुरुआत की। सेंसेक्स 600 अंकों से ज्यादा उछलकर खुला, जबकि निफ्टी 23,500 के पार पहुंच गया। मजबूत ग्लोबल संकेतों और घरेलू निवेशकों की खरीदारी से बाजार में तेजी दिखी। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपया हल्का कमजोर रहा और इंफ्रा सेक्टर की कंपनी को 2,471 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला।