Mrs Uttar Pradesh: बलरामपुर की बेटी ने जीता मिसेज उत्तर प्रदेश का खिताब, जानिये रागिनी की सफलता का राज

मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नही होता हौसलों से उड़ान होती है। इन्ही पंक्तियों को चरितार्थ करते हुए बलरामपुर जिले की बेटी ने अपने सपने को पूरा किया है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 11 April 2024, 2:35 PM IST
google-preferred

बलरामपुर: मंजिल उन्ही को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नही होता हौसलों से उड़ान होती है। इन्ही पंक्तियों को चरितार्थ करते हुए बलरामपुर जिले की बेटी ने अपने सपने को पूरा किया है।

रागिनी सोनी ने मिसेज उत्तर प्रदेश बनने का गौरव हासिल किया है। पेशे से अध्यापिका रागिनी सोनी तुलसीपुर तहसील के के ग्राम मनकौरा की रहने वाली है। इनके पिता जयगोपाल वरिष्ठ सपा नेता है। 

रागिनी बताती हैं कि बचपन से ही उनका सपना मिस इंडिया बनने का था। लेकिन सही मार्गदर्शन न होने के कारण वह इस दिशा में आगे न बढ़ पा रही थी। वह बतातीं हैं कि शादी के बाद उन्हें ऐसा लगा था कि उनका यह सपना सपना ही रह जायेगा।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार रागिनी ने बताया की शादी के बाद मुझे सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली की मिस इंडिया की तर्ज पर मिसेज उत्तर प्रदेश बना जा सकता है। उन्होंने क्रिएटिव आई फाउंडेशन की डायरेक्टर डा आकांक्षा गोगाना द्वारा आयोजित मिसेज उत्तर प्रदेश क्वींस ऑफ एक्सीलेंस 2024 सीजन दो में प्रतिभाग किया और सफलता हासिल की।

रागनी ने कहा "इस सफलता के बाद वह रुकने वाली नही है वह अब मिसेज इंडिया और मिसेज वर्ल्ड कांटेस्ट में हिस्सा लेंगी। जिसके लिए वह काफी मेहनत और तैयारी करेंगी।"

उन्होंने कहा कि मैं महिलाओं को सिर्फ यह संदेश देना चाहूंगी की जीवन में कभी अपने सपनो को मरने नही देना चाहिए। हमे कभी जीवन में कभी रुकना थकना नही है। बस हौसला रखे, कामयाबी जरूर मिलेगी।