Ind vs Eng: भारतीय टीम से जुड़ी बुरी खबर, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए ये 4 बड़े खिलाड़ी

भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, जिसके पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 227 रन के अंतर से हरा दिया था। वहीं दूसरी ओर सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के फैंस के लिए एक बहुत बुरी खबर आ रही है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 11 February 2021, 12:55 PM IST
google-preferred

चेन्नईः भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, जिसके पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 227 रन के अंतर से हरा दिया था। अब सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 13 फरवरी से शुरू हो रहा है, लेकिन इस टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के फैंस के लिए एक बहुत बुरी खबर आ रही है।

यह भी पढ़ें: विराट कोहली को एक स्थान का हुआ नुकसान, दोहरा शतक जमाकर रूट ने मारी लंबी छलांग

ऐसा कहा जा रहा है कि टीम के कुछ बड़े खिलाड़ी अभी भी चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में चोटिल हुए कुछ खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में एक भी मैच नहीं खेल पाएंगे। चोटिल आलराउंडर रवींद्र जडेजा इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। जडेजा के अंगूठे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट में फ्रैक्चर हो गया था जिससे वह ब्रिस्बेन में चौथे टेस्ट से बाहर हो गए थे। उन्हें सिडनी में विशेषज्ञ से विचार विमर्श के बाद बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में चोट के इलाज के लिए भेजा गया था।

यह भी पढ़ें: भारत रत्न सचिन तेंदुलकर के समर्थन में सड़कों पर उतरे उनके फैंस, नारेबाजी कर विवादों पर जताई नाराजगी

जडेजा के अलावा हनुमा विहारी, उमेश यादव और मोहम्मद शमी अभी भी सौ फीसदी फिट नहीं हैं। ऐसे में उनको टेस्ट सीरीज में चयन के लिए उपलब्ध नहीं पाया जाएगा। जिसका मतलब है कि ये चारों खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। इस खिलाड़ियों के टीम में शामिल ने होने से भारतीय टीम के एक बड़ा झटका लगा है। 

Published :  11 February 2021, 12:55 PM IST

Related News

Advertisement