Ayodhya Deepotsav 2021: अयोध्या में दीपोत्सव में आज बनाया जाएगा एक नया विश्व रिकॉर्ड, लाखों दीयों से जगमगाएगी रामनगरी

भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में आज से दीपोत्सव कार्यक्रम है। दीपोत्सव में इस बार नया विश्व रिकॉर्ड बनने वाला है। जानिए इस कार्यक्रम की पूरी डिटेल। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 3 November 2021, 10:08 AM IST
google-preferred

अयोध्याः बुधवार को अयोध्या में दीपोत्सव का कार्यक्रम है। इस दौरान एक और नया विश्व रिकॉर्ड बनने वाला है। अयोध्या में आज कुल 9 लाख दीपक जलाए जाएंगे। श्रीराम जन्मभूमि परिसर में अयोध्या के प्राचीन मंदिरों और विभिन्न स्थानों पर 3 लाख से अधिक दीपक जलाए जाएंगे। दीपोत्सव के लिए भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या को सजाया गया। 

राम की पैड़ी में दिपोत्सव की तैयारी

अयोध्या में आज भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और सुबह 10 बजे भगवान राम का जुलूस व झांकियां निकाली जाएंगी।  इसके अलावा अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा के भीतर लगभग सभी पौराणिक स्थानों, तालाबों, मंदिरों में दीपक जलाए जाएंगे। यही नहीं बस्ती जिले के मखोड़ा धाम सहित 84 कोसी परिक्रमा के दायरे में आने वाले विभिन्न स्थलों पर भी दीपक जलाए जाने का कार्यक्रम है।

दिपोत्सव की तैयारी

दीपोत्सव में इस बार 45 स्वयंसेवकों के अलावा राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के 15 कॉलेज, 5 कॉलेज, 35 विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राएं योवॉलिंटियर के तौर पर सहयोग दे रहे हैं। अयोध्या में करीब 2 हजार वॉलिंटियर दीपोत्सव में सहयोग दे रहे हैं। वहीं बताया जा रहा कि दीपोत्सव में 36,000 लीटर सरसों के तेल का इस्तेमालकिया जाएगा और इसके लिए 32 टीमों का गठन किया गया है।

अयोध्या में बुधवार को सुबह 10 बजे भगवान राम की शोभा यात्रा और झांकियां निकाली जाएगी. ये साकेत महाविद्यालय से शुरू होकर रामकथा पार्क पहुंचेगी। इसमें केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी शामिल होंगे। राज्यपाल आनंदी बेन और CM योगी आदित्‍यनाथ भी इस दौरान मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में हेलीकॉप्टर से राम-सीता का आगमन होगा, भरत मिलाप और रामायण चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन भी होगा।

Published : 
  • 3 November 2021, 10:08 AM IST

Advertisement
Advertisement