Arvinder Singh Lovely: चुनावी माहौल में दिल्ली कांग्रेस चीफ से इस्तीफे के बाद लवली का बड़ा बयान

लोकसभा चुनाव प्रचार प्रसार के बीच दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कांग्रेस को अपने पद से इस्तीफा देकर कांग्रेस को बड़ा झटका दे दिया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 28 April 2024, 4:50 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव को लेकर तमाम पार्टियों के धुंआधार प्रचार के बीच दिल्ली कांग्रेस के चीफ अरविंद सिंह लवली ने रविवार सुबह अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। इस्तीफे के बाद लवली का अब पहला बयान सामने आया है।

अरविदं सिंह लवली ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि उन्होंने पार्टी नहीं छोड़ी है, केवल पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा कि वे किसी भी पार्टी में नहीं जाएंगे। मैने यह फैसला पार्टी कार्यकर्ताओं के हित के खातिर लिया है। 

 

लवली के अनुसार दिल्ली कांग्रेस का संगठन लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी से गठबंधन के खिलाफ थी। आप कांग्रेस के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के एकमात्र आधार पर बनी थी। इसके बावजूद पार्टी ने दिल्ली में AAP के साथ गठबंधन करने का फैसला लिया, जो संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं को मंजूर नहीं था।

उन्होंने कहा कि यह मेरी पीड़ा नहीं सभी कांग्रेसियों की पीड़ा है। 

इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुभाष चोपड़ा ने उनके इस फैसले पर रविवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, 'उनके इस्तीफे से मैं शॉक्ड हूं।'  सुभाष चोपड़ा ने कहा कि अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है, कांग्रेस से  नहीं। इतने बड़े पद से इस्तीफा देना सामान्य बात नहीं है। 

अरविंदर सिंह लवली ने इस बात का भी जिक्र किया है कि दिल्ली कांग्रेस में गठबंधन की वजह से उत्पन्न असंतोष की स्थिति से पार पाने के लिए मेरे पास यही सबसे ​बेहतर विकल्प था। ऐसा करने से दिल्ली कांग्रेस में जारी अन्तर्कलह को रोकना संभव हो पाएगा।