हिंदी
मुंबई: भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के छोटे भाई अनिल अंबानी (Anil Ambani) एक बार फिर से चर्चा में आ गए। शेयर बाजार (Stock Market) नियामक सेबी (Sebi) ने फंड की हेराफेरी के मामले में इंडस्ट्रियलिस्ट अनिल अंबानी को शेयर बाजार से 5 साल के लिए बैन (Banned) कर दिया है। बैन करने के बाद रिलायंस पावर (Reliance Power) के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अंबानी पर 25 करोड़ रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। उनके किसी भी लिस्टेड कंपनी में डायरेक्टर रहने पर भी पाबंदी लगी है।
उनके अलावा रिलायंस होम फाइनेंस (RHFL) के पूर्व प्रमुख अधिकारियों समेत 24 अन्य एंटीटीज को बैन किया गया है और अलग-अलग जुर्माना लगाया गया है। वहीं रिलायंस होम फाइनेंस को 6 महीने के लिए बैन किया है और 6 लाख रुपए का जुर्माना लगा है।
बैन की खबर के बाद शुरू हुई गिरावट
आज सुबह 11 बजे के बाद से शेयर गिरना शुरू हुए और 11 बजकर 57 मिनट पर 5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की जा चुकी थी।रिलायंस इंफ्रा का शेयर करीब 14% टूटा, पावर में 5% की गिरावट दर्ज हुई। सेबी के बैन के बाद अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस इंफ्रा, रिलायंस होम फाइनेंस और रिलायंस पावर में गिरावट है। रिलायंस इंफ्रा सबसे ज्यादा करीब 14%, रिलायंस होम फाइनेंस 5।12% और रिलायंस पावर 5।01% गिर गया है।
धोखाधड़ी के आरोप में लगा बैन
बता दें कि आज सेबी ने अनिल अंबानी पर 25 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है और 5 साल के लिए सिक्योरिटीज मार्केट से बैन कर दिया है। इनके अलावा 24 अन्य संस्थाओं पर भी कार्रवाई की गई है। सेबी ने 22 पन्नों के अपने अंतिम आदेश में कहा कि अनिल अंबानी ने RHFL के प्रमुख प्रबंधकीय अधिकारियों के साथ मिलकर फंड निकालने के लिए एक धोखाधड़ी योजना बनाई थी, जिसे उन्होंने अपने से जुड़ी संस्थाओं को लोन के रूप में छिपाकर रखा था।
Published : 23 August 2024, 4:01 PM IST
Topics : Anil Ambani Mumbai Reliance Power share market अनिल अंबानी महाराष्ट्र मुंबई रिलायंस ग्रुप शेयर मार्केट सेबी