अलवर : हैवानियत की हदें पार, सोती मासूम को उठाकर खेतों में ले गया दरिंदा.. किया ये घिनौना काम

अलवर में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। एक दरिंदे ने हैवानियत की हदें पार करते हुए एक मासून लड़की के साथ जो कुछ किया, वह हैरान करने वाला है। पढिये, पूरी खबर..

Updated : 6 June 2020, 5:03 PM IST
google-preferred

अलवर: जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए एक दरिंदे ने सात साल की मासूम लड़की के साथ दुराचार किया। आरोपी ने घर में सो रही लड़की को उठाकर यह घिनौना काम किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

इंसानियत को शर्मसार करने वाला यह मामला जिले के उद्योग नगर थाना इलाके का है। यहां एक 7 वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद लोगों में काफी गुस्सा है। आरोपी घर में सो रही सात साल की लड़की को उठाकर खेतों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

लड़की के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने बीती रात आरोपी निरंजन प्रजापत को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने शनिवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया। साथ ही पीड़िता के 164 के तहत बयान भी दर्ज करवाए। 

थाना प्रभारी शिवराम ने बताया कि 7 वर्षीय मासूम के साथ बलात्कार का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी निरंजन प्रजापत को गिरफ्तार किया। एमआईए अलवर के थाना प्रभारी शिवराज ने कहा कि पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
 

Published : 
  • 6 June 2020, 5:03 PM IST

Advertisement
Advertisement