हिंदी
महराजगंजः जिले में एक तरफ जहां जिले के आलाधिकारी अवैध बालू खनन पर पूरे आकाओं के साथ लगाम लगाने में जुटे हुए हैं वहीं नौतनवा थाने अंतर्गत आने वाली अड्डा बाजार पुलिस चौकी बालू तस्करों को हरी झंडी दिखाकर रातों-रात रवाना कर रही है।
हाल ही में एक मामला सामने आया है जहां बीती रात अड्डा बाजार पुलिस चौकी के करीब एक किलोमीटर की दूरी पर प्रकाष्ठ डीफो लक्ष्मीपुर की टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक अवैध बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर लक्ष्मीपुर रेंज ले गई। मुखबिर की सूचना पर ट्राली और ट्रैक्टर को बालू सहित रेंज लाया गया है। आगे की कार्रवाई में वनविभाग की टीम जुटी हुई है।

यह भी पढ़ेंः यूपी में 3 आइपीएस के तबादले, छात्र नेता की हत्या मामले में एसपी बस्ती पर गिरी गाज
ऐसे में अब सवाल ये उठता है कि आखिर क्यों महीनों से अड्डा बाजार पुलिस चौकी की नाम के नीचे से ये तस्कर अपना काम कर रहे हैं और इन्हें रोका नहीं जा रहा है।
Published : 12 October 2019, 5:04 PM IST
Topics : Adda Bazar Maharajganj nautanava uttar pradesh अड्डा बाजार उत्तर प्रदेश नौतनवा बालू खनन महराजगंज