नोएडा में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के बाद नपे एसीपी, थाना और चौकी प्रभारी

गौतमबुद्ध नगर में बृहस्पतिवार को प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या करने के बाद ‘‘कर्तव्य के निर्वाहन में लापरवाही’’ को लेकर संबंधित क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी), थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी को हटा दिया गया है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 14 January 2024, 10:59 AM IST
google-preferred

नोएडा: गौतमबुद्ध नगर में बृहस्पतिवार को प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या करने के बाद ‘‘कर्तव्य के निर्वाहन में लापरवाही’’ को लेकर संबंधित क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी), थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी को हटा दिया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना कासना के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडे और चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है जबकि एसीपी सुशील गंगा प्रसाद को अन्य इकाई में भेज दिया गया है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार प्रॉपर्टी डीलर सुखपाल की बृहस्पतिवार को दादरी क्षेत्र में कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया था, ‘‘इससे पहले भी सुखपाल पर कासना क्षेत्र में गोली चलाई गई थी, लेकिन कासना पुलिस और अधिकारियों ने इस मामले की गंभीरता से जांच नहीं की।’’

Published :  14 January 2024, 10:59 AM IST

Related News

Advertisement