हिंदी
बस्ती: जिले में 10 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले अपराधी को थाना कप्तानगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 143/24 धारा 65(2) BNS, 5M/6 पॉस्को एक्ट व 3(2)V SC/ST से संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक पुलिस अधीक्षक बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक महोदय बस्ती द्वारा ओमप्रकाश सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रमोद कुमार राय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक महोदय कप्तानगंज दीपक कुमार दुबे के नेतृत्व में कप्तानगंज पुलिस टीम ने नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी शिम्पू पांडेय पुत्र लल्ला उर्फ अरविंद पाण्डेय उम्र 21 वर्ष निवासी खपडही थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती को गिरफ्तार किया गया। बता दें कि अभियुक्त को मुखबिर खास की सूचना पर ऐंठी गांव के पास रास्ते में बुधवार की सुबह करीब 07:10 बजे गिरफ्तार किया गया।
आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार दुबे थाना कप्तानगंज, हेड कांस्टेबल रामसकल यादव थाना कप्तानगंज, हेड कांस्टेबल सतवंत शाही थाना कप्तानगंज, कांस्टेबल यशवंत यादव थाना कप्तानगंज और कांस्टेबल उपेंद्र यादव थाना कप्तानगंज शामिल थे।
Published : 23 July 2024, 7:53 PM IST
Topics : basti news Dynamite News kaptanganj police UP News कप्तानगंज पुलिस पुलिस अधीक्षक बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी बस्ती समाचार यूपी समाचार