हिंदी
रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ऊंचाहार के पास आज सुबह एक बस की दुर्घटना में कई गायों की मौत हो गई और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना बाईपास पाइप लाइन ओवर ब्रिज पर हुई, जहां एक एसी बस अनियंत्रित होकर चार-पांच गायों को कुचलते हुए डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में कई गायों की मौत हो गई, जबकि बस का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत सीएचसी ऊंचाहार ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवादाता के अनुसार, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस का नियंत्रण खोना इस घटना का मुख्य कारण प्रतीत हो रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बस तेज गति से चल रही थी और अचानक उसका नियंत्रण खो गया। इसके बाद बस ने गायों को कुचलते हुए डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है।
गायों की मौत से स्थानीय समुदाय में गहरा दुख व्याप्त है। और, गायों के मौत से लोगों में रोष देखने को मिल रहा है। स्थानीय प्रशासन ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बस के ड्राइवर की हालत गंभीर बताई जा रही है, हालांकि की इलाज चल रहा है।
इस घटना ने सड़क सुरक्षा और वाहनों की गति पर नियंत्रण की आवश्यकता को एक बार फिर उजागर किया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस तरह की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़कों पर वाहनों की गति पर नियंत्रण और पशुओं की सुरक्षा के लिए उचित प्रबंधन होना चाहिए। इस घटना के बाद प्रशासन ने सड़क सुरक्षा के मानकों को और सख्त करने का आश्वासन दिया है।
Published : 17 March 2025, 12:37 PM IST
Topics : Bus accident bypass pipeline over bridge CHC Unchahar cows died Dynamite News raebareli news Road Accident in raebareli thana unchahar UPnews uttar pradesh