हिंदी
नई दिल्ली: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अपने तमाम पार्टी नेताओं के साथ दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित बीजेपी मुख्यालय की ओर बढ़ गए हैं। केजरीवाल ने कहा कि वह अपने तमाम नेताओं के साथ बीजेपी मुख्यालय की ओर बढ़ रहे हैं। अगर वहां तक नहीं पहुंचने दिया गया तो वह वहीं पर बैठ जाएंगे और अपनी गिरफ्तारी देंगे।
वहीं, दिल्ली पुलिस ने आप पार्टी कार्यालय के बाहर घोषणा की है कि इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है और विरोध प्रदर्शन की कोई अनुमति नहीं है क्योंकि आप नेता और कार्यकर्ता अपनी पार्टी के नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ भाजपा मुख्यालय की ओर मार्च
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार केजरीवाल ने कहा कि वह वहां पर करीब आधे घंटे तक बैठे रहेंगे और अपनी-अपनी गिरफ्तारी देंगे। अगर वे गिरफ्तार करेंगे तो ठीक नहीं तो वहां से वापस आ जाएंगे। उन्होने कहा कि सभी नेता और कार्यकर्ता पंक्तिबद्ध होकर जाएंगे। इसके बाद सभी वहां से बीजेपी मुख्यालय की ओर निकल गए।
Published : 19 May 2024, 1:30 PM IST
Topics : arvind kejriwal bjp Delhi protest अरविंद केजरीवाल दिल्ली दीन दयाल उपाध्याय मार्ग धारा 144 लागू बीजेपी मुख्यालय