हिंदी
महराजगंज: ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्रामसभा भरवलिया बड़का टोला के समीप मछली पकड़ते समय एक युवक भौरहिया नदी में डूब गया और लापता हो गया। युवक के लापता होने से उसके परिजनों में कोहराम मचा गया। सूचनै के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस युवक की खोजबीन में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम सभा भरवलिया के बड़का टोला निवासी चंद्रभान पुत्र दहारी उम्र (40) मंगलवार को करीब 7 बजे शाम अपने गाँव के कुछ लोगों के साथ भौरहिया नाला में मछली पकड़ने गया था। मछली पकड़ते वक्त अचानक पैर फिसलने से वह नदी में डूब गया और लापता हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर परिजनों के अलावा आस पास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से काफी देर तक खोज करने के बाद भी युवक का पता नही चला।
सूचना पाकर ठूठीबारी कोतवाली प्रशासन, निचलौल सीओ, एसडीएम अभय गुप्ता, तहसीदार राहुल भट्ट ,नायब तहसीदार रवि सिंह व लेखपाल मनीष पटेल आदि ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। सभी ने डूबे युवक की खोजबीन की। लापता युवक की खोजबीन अभी भी जारी है लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
Published : 22 July 2020, 11:19 AM IST