Sports: सुरेश रैना के दुबई से भारत लौटने के मामले में नया एंगल आया सामने, होटल के कमरे को लेकर हुआ था विवाद

अचानक सुरेश रैना के दुबई से लौटने के पीछे निजी कारण बताए जा रहे थे, लेकिन अब इस मामले में एक नया एंगल सामने आया है। पढे़ं डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

Updated : 31 August 2020, 6:56 PM IST
google-preferred

नई दिल्लीः सुरेश रैना के बारे में कहा गया कि वह निजी कारणों से आईपीएल से हटे। हाल में इस मामले को लेकर एक ओर नई जानकारी सामने आई है। 

यह भी पढ़ें: लंबे समय बाद मैदान में उतरे कोहली ने बताया कैसा रहा अनुभव

आईपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना के अचानक दुबई से भारत लौटने के मामले में एक नया एंगल सामने आ रहा है कि रैना दुबई में उन्हें होटल में मिले कमरे से नाराज थे और इसे लेकर उनकी कप्तान महेंद्र सिंह से कहा-सुनी भी हो गई थी।

 सब्सक्राइब करें हमारा टेलीग्राम चैनल

रैना के अचानक स्वदेश लौटने पर चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने भी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा है कि रैना दुबई पहुंचने के बाद से ही अलग-अलग बातों के लिए शिकायत करते रहे थे। हालांकि कप्तान धोनी ने श्रीनिवासन को भरोसा दिलाया है कि टीम में कोई परेशानी नहीं है और सब कुछ नियंत्रण में है।

Published : 
  • 31 August 2020, 6:56 PM IST

Advertisement
Advertisement