यूपी के सरकारी स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान, शिक्षकों को AI की मिलेगी ट्रेनिंग
योगी सरकार उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने जा रही है। इसके लिए ‘उत्तर प्रदेश डिजिटल कौशल मार्गदर्शिका’ तैयार की गई है। शिक्षकों को स्मार्ट क्लासरूम, आईसीटी लैब, डिजिटल लाइब्रेरी, दीक्षा, AI और डिजिटल सुरक्षा का प्रशिक्षण मिलेगा। जानिए इस नई पहल से सरकारी स्कूलों की पढ़ाई में क्या बदलाव आने वाला है।