हिंदी
महराजगंज: जिले में सरकार के निर्देश के बाद भी सरकारी अस्पतालों में भ्रष्टाचार खत्म नहीं हो रहा है। यहां डॉक्टर ने ऑपरेशन कर प्रसव के नाम पर पीड़ित से 6500 रुपये ले लिये।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार फरेंदा क्षेत्र के मथुरानगर निवासी अरविंद ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर रोचस्मति पाण्डेय पर प्रसव के दौरान धन उगाही का आरोप लगाया है। बीते गुरुवार की सुबह करीब 5 बजे वह अपनी पत्नी सुजाता को लेकर सीएचसी फरेंदा आया था।
अस्पताल में मौजूद डॉक्टर रोचस्मति पाण्डेय ने ऑपरेशन कर प्रसव कराने की बात कही। आरोप है कि इस दौरान डॉक्टर ने ऑपरेशन कर प्रसव के नाम पर पीड़ित से 6500 रुपये ले लिये। इसके बाद प्रसूता को नॉर्मल डिलीवरी हुई।
Published : 19 July 2024, 9:12 PM IST
Topics : Dynamite News farenda chc Maharajganj News UP News डाइनामाइट समाचार फरेंदा सीएचसी महराजगंज समाचार यूपी समाचार