हिंदी
देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में पंडित दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज के करीब 80 विद्यार्थियों की तबीयत सोमवार सुबह खराब हो गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। आधिकारिक ने बताया की अब बच्चों की स्थिति सामान्य है और इस मामले में जांच कराई जा रही है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय मेहरौना में अध्ययनरत कुछ विद्यार्थियों की भोजन विषाक्तता के कारण बीमार होने का मामला संज्ञान में आया, जिनमें से दो बच्चों आकाश तथा नितेश का महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में उपचार किया जा रहा है।
Published : 6 August 2024, 11:58 AM IST
Topics : 80 children 80 बच्चों school uttar pradesh उत्तर प्रदेश खराब तबीयत