मेरठ में 70 साल की वृद्धा का नग्न अवस्था में मिला शव, दुष्कर्म की आशंका

मेरठ के किठौर क्षेत्र में एक 70 साल की विधवा वृद्धा का शव नग्न अवस्था में मिला है जिसे देखकर वृद्धा के साथ दुष्कर्म होने की आशंका जताई जा रही है। पढ़िये डाइनामाइट की रिपोर्ट…

Updated : 27 January 2019, 3:38 PM IST
google-preferred

मेरठ: मेरठ के किठौर क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे देख आप ये सोचने पर मजबूर हो जाएंगे की हमारा देश आखिर किस ओर बढ़ रह है। जिस देश में औरतों को पूजा जाता हो और वृद्धों की देखभाल करने से स्वर्ग नसीब होने की बात की जाती हो वहां किसी वृद्धा के साथ दुष्कर्म करने की खबर आए तो आप इसे क्या कहेंगे। दरअसल किठौर थाना क्षेत्र के अतलपुर गांव में एक 70 साल की विधवा वृद्धा का शव नग्न अवस्था में ट्यूबवैल के पास मिला है। शव को देख आशंका जताई जा रही है कि वृद्धा के साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर दी गई है।

ग्रामीणों के अनुसार कृष्णा पत्नी डालचंद करीब तीन बजे ललियाना निवासी भूरेखां की ट्यूबवेल पर लहसुन साफ़ करने के लिए गई थी। लेकिन देर रात तक महिला के घर ना पहुंचने पर उसके परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। जिसके बाद उन्हें वृद्धा का नग्न शव ट्यूबवेल के पास मिला जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि वृद्धा के साथ दुष्कर्म करने के उसकी बाद हत्या को अंजाम दिया गया है।

ऐसी अवस्था में वृद्धा का शव मिलने से लोगों ने पुलिस को सुचित किया जिसके बाद मौके पर पहुंची किठौर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
 

Published : 
  • 27 January 2019, 3:38 PM IST

Advertisement
Advertisement