15 August Special: सिर्फ भारत ही नहीं दुनिया के ये देश भी 15 अगस्त को मनाते हैं स्वतंत्रता दिवस

सिर्फ भारत ही नहीं दुनिया के ये देश भी 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाते हैं। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की स्पेशल रिपोर्ट

Updated : 14 August 2022, 5:00 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: 15 अगस्त का दिन भारत के लिए बेहद खास है। इसी दिन 1947 में कई वीर योद्धाओं के बलिदान के बाद भारत को ब्रिटिश हुकूमत से आजादी मिली थी। भारत इस समय आजादी की 75वीं वर्षगाठ मना रहा है। बता दें कि 15 अगस्त के दिन सिर्फ भारत ही नहीं दुनिया के 4 और देश स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं।  

डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में हम आपको दुनिया के उन देशों के बारे में बताएंगे, जो 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाते हैं।  

दक्षिण कोरिया

भारत के अलावा दक्षिण कोरिया भी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाता है। 15 अगस्त साल 1945 में दक्षिण कोरिया जापान से आजादी मिली थी। 

बहरीन

भारत और दक्षिण कोरिया के साथ बहरीन भी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट करता है। बरहीन को 15 अगस्त साल 1971 में ब्रिटेन से आजादी मिली थी।

कांगो

कांगों भी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाता है। 15 अगस्त 1960 में कांगों को फ्रांस की हुकूमत से आजादी मिली थी।

लिकटेंस्टीन 

लिकटेंस्टीन में भी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाते है। लिकटेंस्टीन को 15 अगस्त 1866 को जर्मनी से आजादी मिली थी। 

Published : 
  • 14 August 2022, 5:00 PM IST