हिंदी
यशस्वी जायसवाल (Img: BCCI-X)
New Delhi: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल ने एक बार फिर अपने क्लास का प्रदर्शन किया। बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने मात्र 145 गेंदों में शानदार शतक जड़ दिया। लंच से पहले अर्धशतक पूरा करने के बाद उन्होंने गियर बदला और रनगति में तेजी लाई। यह जायसवाल के छोटे से करियर का सातवां टेस्ट शतक है।
यशस्वी जायसवाल अब 23 साल की उम्र तक सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर आ गए हैं।
📸📸
A 💯 to remember 😍
Rate Yashasvi Jaiswal's innings so far 👇
Updates ▶ https://t.co/GYLslRyLf8#TeamIndia | #INDvWI | @IDFCFIRSTBank | @ybj_19 pic.twitter.com/3LY101kuna
— BCCI (@BCCI) October 10, 2025
दिल्ली टेस्ट में शतक के दौरान जायसवाल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 3,000 रन भी पूरे कर लिए। उन्होंने यह आंकड़ा केवल 50 मैचों में हासिल किया, जो उनके निरंतर प्रदर्शन और क्षमता को दर्शाता है। 2023 में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले जायसवाल अब भारत के सबसे होनहार युवा बल्लेबाजों में से एक माने जा रहे हैं। उनका शांत स्वभाव और टेस्ट क्रिकेट में निरंतरता उन्हें दूसरों से अलग बनाती है।
साल 2025 में अब तक यशस्वी जायसवाल तीन शतक जड़ चुके हैं।
3000 से ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने के साथ ही यशस्वी जायसवाल अब उन चुनिंदा बाएं हाथ के भारतीय सलामी बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। इस क्लब में अब तक केवल सौरव गांगुली, गौतम गंभीर और शिखर धवन जैसे दिग्गज ही थे।
इतने शानदार प्रदर्शन के बावजूद जायसवाल को हाल ही में एशिया कप 2025 की भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली आगामी टी20 सीरीज से भी उन्हें बाहर रखा गया है। यह फैसला उनके फैंस के लिए हैरान करने वाला रहा और चयन समिति के निर्णयों पर सवाल भी उठे हैं।
Location : New Delhi
Published : 10 October 2025, 2:34 PM IST