हिंदी
वैभव सूर्यवंशी (Img- Internet)
New Delhi: आईपीएल 2026 सीजन पूरी तरह से युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के नाम रहा। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से उन्होंने न सिर्फ टीम को कई मुकाबले जिताए, बल्कि दर्शकों के बीच भी खास पहचान बनाई। उनकी बल्लेबाजी शैली ने उन्हें एक ऐसे खिलाड़ी के रूप में स्थापित कर दिया है जो अकेले दम पर मैच का रुख बदल सकता है और स्टेडियम में दर्शकों की भीड़ खींच सकता है।
इस सीजन में वैभव सूर्यवंशी ने 16 मैचों में कुल 776 रन बनाए। उनके शानदार प्रदर्शन का नतीजा रहा कि उन्होंने आईपीएल 2026 की ऑरेंज कैप अपने नाम की, जो सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को दी जाती है। इसके साथ ही उन्होंने कुल पांच अलग-अलग अवॉर्ड जीतकर एक नया रिकॉर्ड भी बनाया, जिससे वह एक सीजन में सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी बन गए।
वैभव की लोकप्रियता का सीधा असर उनकी ब्रांड वैल्यू पर भी देखने को मिला है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने अपने एंडोर्समेंट फीस में बड़ी बढ़ोतरी की है। पहले वह एक ब्रांड डील के लिए लगभग 1 करोड़ रुपये चार्ज करते थे, लेकिन अब उनकी फीस बढ़कर 1.5 से 2 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। उनकी बढ़ती मांग ने उन्हें विज्ञापन जगत में भी सबसे चर्चित खिलाड़ियों में शामिल कर दिया है।
सूत्रों के मुताबिक, वैभव ने कॉम्प्लान और रेडबुल जैसे बड़े ब्रांड्स के साथ पहले 1 करोड़ रुपये के करार किए थे। लेकिन मौजूदा प्रदर्शन और लोकप्रियता के बाद अब वह इन डील्स के लिए 1.5 से 2 करोड़ रुपये तक की मांग कर रहे हैं। उनकी बढ़ती डिमांड ने मार्केट में उनकी स्थिति और मजबूत कर दी है।
आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी को पिछले सीजन में 1.10 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा था। हालांकि, क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि अगली मेगा नीलामी में उनकी कीमत कई गुना बढ़ सकती है। कुछ दिग्गजों का अनुमान है कि यदि वह नीलामी में उतरते हैं तो उनकी बोली 30 करोड़ रुपये तक भी पहुंच सकती है।
वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन उन्हें भविष्य का बड़ा स्टार बनाता है। उनकी लगातार बढ़ती लोकप्रियता, शानदार बल्लेबाजी और ब्रांड वैल्यू यह संकेत देती है कि आने वाले समय में वह भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े चेहरों में शामिल हो सकते हैं।
Location : New Delhi
Published : 3 June 2026, 11:15 AM IST