IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी देख गदगद हुए ललित मोदी, दे डाला दुनिया का सबसे अनोखा ऑफर!

15 साल के वैभव सूर्यवंशी की 96 रनों की तूफानी पारी देख आईपीएल संस्थापक ललित मोदी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने वैभव को दुनिया की किसी भी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के लिए फुल स्कॉलरशिप का ऑफर दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 30 May 2026, 8:55 AM IST
google-preferred

New Delhi: IPL 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से तहलका मचाने वाले 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने अब आईपीएल के संस्थापक और पूर्व चेयरमैन ललित मोदी का दिल जीत लिया है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालीफायर 2 मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए वैभव ने महज 47 गेंदों पर 96 रनों की जो तूफानी पारी खेली, उसने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। इस बेखौफ पारी के बाद ललित मोदी ने वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल इतिहास की अब तक की सबसे बेहतरीन और ऐतिहासिक खरीद करार दिया है।

ललित मोदी का भावुक ट्वीट और 'ब्लैंक चेक' जैसा ऐलान

वैभव की निडर बल्लेबाजी से प्रभावित होकर ललित मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक बेहद लंबा और भावुक पोस्ट साझा किया। उन्होंने वैभव के इस प्रदर्शन को सिर्फ रनों के चश्मे से देखने से इनकार कर दिया और इस युवा खिलाड़ी के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए एक अभूतपूर्व घोषणा कर दी। ललित मोदी ने वैभव के लिए पूरी दुनिया में कहीं भी मुफ्त उच्च शिक्षा पाने के लिए एक 'फुल स्कॉलरशिप' (Full Educational Scholarship) का ऐलान किया है, जिसका पूरा खर्च वह खुद उठाएंगे।

प्रतिभा को शिक्षा और महानता के बीच चुनना न पड़े

ललित मोदी ने अपने ट्वीट में वैभव की तारीफ करते हुए लिखा, 'आज, वैभव सूर्यवंशी भले ही अपने शतक से महज चार रन दूर रह गए हों, लेकिन मेरी नजर में उन्होंने इससे कहीं बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने पूरे देश को यह दिखा दिया है कि एक निडर युवा प्रतिभा कैसी होती है।'

IPL में स्मार्ट ग्लास पर लगा बैन, खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए नया नियम लागू, जानें पीछे का कारण

उन्होंने आगे लिखा, 'मैं वैभव को दुनिया के किसी भी कोने में स्थित किसी भी यूनिवर्सिटी या कॉलेज के लिए एक फुल एजुकेशनल स्कॉलरशिप की पेशकश करना चाहता हूं, जो पूरी तरह से फंडेड होगी। यह उन रनों के लिए नहीं है जो उन्होंने बनाए हैं, बल्कि उस साहस, विश्वास और प्रेरणा के लिए है जो उन्होंने करोड़ों युवा भारतीयों को दी है।'

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक तांडव

महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी के लिए आईपीएल 2026 किसी जादुई सपने से कम नहीं रहा है। इस सीजन में उन्होंने विरोधी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 16 मैचों में कुल 776 रन कूट डाले हैं। फिलहाल इस सीजन की प्रतिष्ठित 'ऑरेंज कैप' भी उन्हीं के सिर पर सजी हुई है।

GT vs RR IPL 2026: क्वालीायर-2 में मंडराया बारिश का काला साया, मैच रद्द होने पर बिना खेले ही फाइनल में पहुंचेगी यह टीम

सबसे हैरान करने वाली बात उनका स्ट्राइक रेट है, जो पूरे सीजन 230 से ऊपर का रहा है। हालांकि, क्वालीफायर 2 में 7 गगनचुंबी छक्के जड़कर अपनी टीम को जीत की दहलीज पर ले जाने वाले वैभव अपनी टीम को दूसरी आईपीएल ट्रॉफी जिताने से सिर्फ दो कदम दूर रह गए।

Location :  New Delhi

Published :  30 May 2026, 8:55 AM IST

Related News

Advertisement