रोहित शर्मा ने खरीदी Lamborghini, नंबर प्लेट ने खींचा फैंस का ध्यान; जानें क्या है दिलचस्प कनेक्शन

भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने हाल ही में अपने कार के कलेक्शन में एक और नई कार को एड किया है। उन्होंने एक नई लेम्बोर्गिनी उरुस SE खरीदी है, जिसकी नंबर प्लेट (3015) खास चर्चा में रही। यह नंबर रोहित के बच्चों से जुड़ी है। इस कार की कीमत 4.57 करोड़ रुपये है और इसमें कई दिलचस्प फीचर्स भी दिए गए हैं, जो लोगों का ध्यान अपनी और खिंच रहे हैं। रोहित पहले भी अपनी कारों के नंबर में भावनात्मक और क्रिकेटिंग कनेक्शन जोड़ते रहे हैं।

Post Published By: Mrinal Pathak
Updated : 10 August 2025, 1:40 PM IST
google-preferred

Mumbai: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा ने हाल ही में एक नई लग्जरी कार खरीदी है। उन्होंने Lamborghini Urus SE को अपने कलेक्शन में सामिल किया गया है। यह कार अपनी शानदार डिजाइन और पावरफूल परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है। नारंगी रंग की यह SUV न केवल बेहतरीन लूक के साथ आती है, बल्कि इसकी तकनीकी भी काफी जबरदस्त हैं। हालांकि, इन सबसे अलग फैंस को इस कार की नंबर प्लेट ने अपनी तरफ खिंचा है।

नंबर प्लेट में छुपा है राज

रोहित शर्मा की इस नई कार की नंबर प्लेट (3015) पर फैंस की नजरें टिकी हुई है। क्योंकि यह नंबर सिर्फ संयोग नहीं है बल्कि रोहित शर्मा के परिवार से जुड़ी एक खास कहानी बयां करता है। दरअसल, इस नंबर के पीछे उनके बच्चों की जन्मतिथि का गहरा नाता है।

रोहित शर्मा की बेटी समायरा शर्मा का जन्म 30 दिसंबर 2018 को हुआ था, वहीं 2024 में उनकी पत्नी रितिका ने एक बेटे को जन्म दिया, जिसकी जन्मतिथि 15 नवंबर है। कार के नंबर 3015 में "30" बेटी समायरा की जन्मतिथि और "15" बेटे की जन्मतिथि को दर्शाता है।

इसी के साथ जब इन दोनों अंकों (30 और 15) को जोड़ा जाता है, तो कुल 45 होता है जो रोहित शर्मा का प्रसिद्ध जर्सी नंबर भी है। यह छोटी-सी डिटेल उनके परिवार के प्रति उनके प्रेम और भावनात्मक जुड़ाव को दिखाता है।

पहले भी कार नंबर से जुड़ी थी दिलचस्प कहानी

इससे पहले रोहित शर्मा के पास एक नीले रंग की लेम्बोर्गिनी थी, जिसकी नंबर प्लेट थी 0264। यह नंबर उन्होंने अपनी ऐतिहासिक वनडे पारी के सम्मान में लिया था। रोहित के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी का रिकॉर्ड है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 264 रन बनाए थे। यह कार उन्होंने बाद में एक फैंटेसी ऐप के विजेता को गिफ्ट कर दी थी।

कार की कीमत

रोहित की Lamborghini Urus SE में 620 hp का इंजन लगा है जो 800 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इलेक्ट्रिक मोड में यह कार 60 किलोमीटर तक चल सकती है। भारत में इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹4.57 करोड़ रुपये है।

रोहित शर्मा के पास कई लग्जरी कारें

  • मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास – ₹1.50 करोड़
  • रेंज रोवर हाई-स्पीड LWB – ₹2.80 करोड़
  • मर्सिडीज GLS 400 D – ₹1.29 करोड़
  • BMW M5 – ₹1.99 करोड़

वनडे के कप्तान हैं रोहित

रोहित शर्मा हाल ही में इंग्लैंड से लौटे हैं जहां वे अपने परिवार के साथ थे। वे अब टेस्ट और टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं और केवल वनडे क्रिकेट में खेलना जारी रखेंगे। उनके 2027 में होने वाले वर्ल्ड कप में खेलने की उम्मीद है।

 

Location : 
  • Mumbai

Published : 
  • 10 August 2025, 1:40 PM IST