हिंदी
क्रिकेट के मैदान से बिजनेस के अंपायर बने ये दिग्गज (Img- Dynamite News)
New Delhi: भारतीय क्रिकेट में खिलाड़ियों की पहचान सिर्फ मैदान पर बनाए गए रनों और विकेटों से नहीं, बल्कि उनके वित्तीय साम्राज्य (Financial Empire) से भी तय होती है।
आज भारतीय क्रिकेटर्स केवल मैच फीस पर निर्भर नहीं हैं, बल्कि ब्रांड एंडोर्समेंट, स्टार्टअप्स में निवेश और बिजनेस वेंचर्स के दम पर अरबों की संपत्ति के मालिक बन चुके हैं। देश के तीन सबसे अमीर क्रिकेटर्स की कुल नेटवर्थ मिलकर 3,000 करोड़ रुपये से भी अधिक का आंकड़ा पार कर चुकी है।
अमीरी की इस सूची में पहला नाम 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर का है। संन्यास के सालों बाद भी सचिन ब्रांड वैल्यू और स्मार्ट बिजनेस इन्वेस्टमेंट्स के दम पर 1,400+ करोड़ रुपये ($170M) की संपत्ति के साथ देश के सबसे अमीर क्रिकेटर बने हुए हैं। दूसरे नंबर पर कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी हैं, जिनकी नेटवर्थ लगभग 1,060 करोड़ रुपये ($127M) है।
खिलाड़ी नहीं, अब कोच बनकर जिताऊंगा…… Ben Stokes के इस बड़े खुलासे से क्रिकेट जगत में तहलका
धोनी ने होटल, स्पोर्ट्स रीटेल और ऑर्गेनिक फार्मिंग जैसे सेक्टरों में निवेश किया है। वहीं, तीसरे नंबर पर विराट कोहली आते हैं, जिनका नेटवर्थ करीब 1,040 करोड़ रुपये ($125M) है। कोहली सोशल मीडिया स्पॉन्सरशिप्स और लाइफस्टाइल ब्रांड्स से भारी कमाई करते हैं।
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद/मुरादनगर से ताल्लुक रखने वाले स्टार ऑलराउंडर सुरेश रैना (Mr. IPL) ने भी अपनी मेहनत और दूरदर्शी फैसलों से अमीरी की रेस में अपनी खास जगह बनाई है। सुरेश रैना की अनुमानित कुल संपत्ति 200 करोड़ रुपये (लगभग $25M) से अधिक है।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल से विदाई के बाद भी रैना कमेंट्री, स्पोर्ट्स लीग्स, फूड बिजनेस और स्टार्टअप्स में निवेश करके भारी कमाई कर रहे हैं। यूपी के युवाओं के लिए रैना की यह सफलता क्रिकेट के साथ-साथ एक सफल उद्यमी बनने की मिसाल है।
Location : New Delhi
Published : 5 August 2026, 12:27 PM IST