BCCI ने लॉन्च किया ब्रोंको टेस्ट, जानें खिलाड़ियों के लिए क्यों है ये जरूरी
बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेटरों की फिटनेस को बेहतर बनाने के लिए नया ब्रोंको टेस्ट लागू किया है। यह टेस्ट रग्बी खेल से प्रेरित है और खासतौर पर तेज गेंदबाजों की सहनशक्ति बढ़ाने के लिए लाया गया है। इससे खिलाड़ियों की स्टैमिना और फुर्ती को बढ़ावा मिलेगा, जिससे वे लंबे समय तक थके बिना गेंदबाजी कर सकेंगे।