WCL 2025: इंग्लैंड की धरती पर पाकिस्तान का तूफान! रोमांचक मुकाबले में मेजबान को शिकस्त, आखिरी के 3 छक्के आए काम

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड 2025 में पाकिस्तान ने जीत के साथ शुरुआत की है। टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए मेजबान इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी है। जिसकी वजह से टीम का मनोबल काफी बढ़ गया है। अब पाकिस्तान 20 जुलाई को भारत के खिलाफ खेलेगा।

Post Published By: Mrinal Pathak
Updated : 19 July 2025, 9:42 AM IST
google-preferred

New Delhi: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड 2025 की 18 जुलाई से शुरुआत हो चुकी है। इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला गया। यह मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला गया था। जहां, पाकिस्तान ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को उसी के घर में करारी शिकस्त देकर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की है।

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला गया यह मैच काफी रोमांचक था। पाकिस्तान चैंपियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान मोहम्मद हफीज के अर्धशतक और आमिर यामीन की विस्फोटक बल्लेबाजी की मदद से 20 ओवर में नौ विकेट पर 161 रन बनाए। इस मैच में पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी नहीं खेले थे।

पाकिस्तान की शानदार जीत

बर्मिंघम में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान की पारी के आखिरी ओवर में लगाए गए तीन छक्के उसके लिए जीत के रन साबित हुए हैं। जिसकी वजह से इंग्लैंड चैंपियंस को अपने ही घर में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, अब पाकिस्तान का अगला मैच 20 जुलाई को भारत के खिलाफ होने वाला है।

पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं

वहीं, अब मुकाबले की बात करें तो WCL 2025 के पहले मैच में पाकिस्तान चैंपियंस ने पहले बल्लेबाजी की। हालांकि, इस मैच में पाकिस्तान की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी, टीम ने 27 रन पर ही अपने दो विकेट खो दिए थे। लेकिन, फिर कप्तान मोहम्मद हफीज के अर्धशतक और आमिर यामीन की विस्फोटक बल्लेबाजी की मदद से 20 ओवर में नौ विकेट पर 161 रन बनाए।

तीन छक्के पड़े इंग्लैंड पर भारी

इंग्लैंड चैंपियंस ने पाकिस्तान के खिलाफ 19 ओवर तक कसी हुई गेंदबाजी की, लेकिन आखिरी ओवर में पासा पूरी तरह से पलट गया। जेम्स विंस के इस ओवर में सोहेल खान और आमेर यामीन ने शानदार बल्लेबाजी की और 22 रन बटोरे। 20वें ओवर की पहली गेंद पर सोहेल खान ने छक्का लगाया। यामीन ने तीसरी और चौथी गेंद पर दो छक्के लगाकर टीम का स्कोर 160 रन तक पहुंचाया। इंग्लैंड के लिए क्रिस ट्रेमलेट और लियाम प्लंकेट ने 2-2 विकेट लिए। इंग्लैंड आखिरी ओवर में 22 रन आए।

इंग्लैंड 5 रन से पीछे रह गया

161 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड आखिरी ओवर में 15 रन भी नहीं बना सका और 5 रनों से मैच हार गया। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज सर एलिस्टर कुक और जेम्स विंस सस्ते में पवेलियन लौट गए। हालांकि, दूसरे सलामी बल्लेबाज फिल मस्टर्ड ने एक छोर संभाले रखा, लेकिन उन्होंने अपनी 58 रनों की पारी के दौरान 51 गेंदें खेलीं। उनकी धीमी पारी टीम के हार की वजह बन गई।

वहीं, इयान बेल ने 35 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाए। कप्तान इयोन मोर्गन ने नाबाद 12 रन बनाए। इसके बाद भी उनकी टीम 20 ओवर में केवल 3 विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी। पाकिस्तान की ओर से रुम्मन रईस, सोहेल तनवीर और आमिर यामीन ने एक-एक विकेट लिया।

Location :  New Delhi

Published :  19 July 2025, 9:42 AM IST

Advertisement