IPL 2026: नाद्रे बर्गर की वो गलती जो राजस्थान रॉयल्स को पड़ सकती है महंगी, जानें लखनऊ के खिलाफ मैच का पूरा मामला

राजस्थान रॉयल्स की जीत के बीच नाद्रे बर्गर को भारी जुर्माना क्यों भरना पड़ा? आखिर मैच के दौरान उन्होंने ऐसी क्या गलती की जिससे उन पर एक्शन लिया गया? पूरी खबर पढ़ें और जानें क्या बर्गर अगले मैचों में खेल पाएंगे या नहीं।

Updated : 23 April 2026, 11:27 AM IST
google-preferred

Lucknow: लखनऊ के एकाना स्टेडियम में बुधवार को खेले गए आईपीएल के 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मेजबान लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से करारी शिकस्त दी। हालांकि, इस शानदार जीत की चमक उस वक्त थोड़ी फीकी पड़ गई जब टीम के स्टार तेज़ गेंदबाज़ नाद्रे बर्गर पर अनुशासनहीनता के लिए भारी जुर्माना लगाया गया।

आईपीएल की आधिकारिक मीडिया एडवाइजरी के अनुसार, बर्गर को मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। उन पर उनकी मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया और साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया गया है। दक्षिण अफ्रीकी तेज़ गेंदबाज़ ने मैच रेफरी द्वारा दी गई इस सजा और लेवल 1 के अपराध को स्वीकार कर लिया है।

जानें क्यों लगा मैच फाइन ?

नाद्रे बर्गर को आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 के तहत फाइन लगाया गया है, जो किसी भी खिलाड़ी के प्रति अपमानजनक भाषा या उकसावे वाले इशारों के इस्तेमाल से संबंधित है। मैच के दौरान बर्गर ने कुछ ऐसे इशारे या शब्दों का इस्तेमाल किया जिससे विरोधी खिलाड़ी की आक्रामक प्रतिक्रिया भड़क सकती थी।

IRS अधिकारी की बेटी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा: CCTV में दिखा सच, जिसने खोल दी खौफनाक साजिश की परतें

लेवल 1 के इस उल्लंघन के लिए मैच रेफरी का फैसला अंतिम और सर्वमान्य होता है। हालांकि फिलहाल उन पर केवल जुर्माना लगाया गया है, लेकिन यदि इस सीजन में वे दोबारा इसी तरह की गलती दोहराते हैं और उनके डिमेरिट पॉइंट्स बढ़ते हैं, तो उन पर आगामी मैचों के लिए प्रतिबंध का खतरा भी मंडरा सकता है। उन्हें अब आने वाले मुकाबलों में अपनी आक्रामकता पर नियंत्रण रखना होगा।

Gold Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, दिल्ली में गोल्ड 1.54 लाख के नीचे; जानें अन्य राज्यों के भाव

बर्गर और आर्चर की घातक गेंदबाजी के सामने लखनऊ ने टेके घुटने

मैदान पर खेल की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स ने गेंदबाजी में कमाल का प्रदर्शन करते हुए लखनऊ को घर में ही चित कर दिया। लगातार दो हार झेलने के बाद राजस्थान ने इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। नाद्रे बर्गर ने अपनी रफ्तार से कहर बरपाते हुए कप्तान ऋषभ पंत को शून्य पर पवेलियन भेजा और फिर खतरनाक दिख रहे मिचेल मार्श का भी अहम विकेट चटकाया। दूसरी ओर, जोफ्रा आर्चर ने 151.6 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंदें फेंकते हुए लखनऊ के निचले क्रम को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। आर्चर ने 20 रन देकर 3 विकेट लिए, जिसके चलते 160 रनों का पीछा कर रही लखनऊ की पूरी टीम महज 119 रनों पर ढेर हो गई। लखनऊ की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही और कप्तान पंत के साथ-साथ एडेन मार्करम भी खाता नहीं खोल सके, जिससे उनकी टीम को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा।

Location :  Lucknow

Published :  23 April 2026, 11:27 AM IST

Advertisement