रोहित ने सचिन तेंदुलकर का रिकार्ड तोड़ने से चूके, भारत ने अफगानिस्तान का किया क्लीन स्वीप

चेन्नई वनडे में भारत ने अफगानिस्तान को नौ विकेट से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। यशस्वी जायसवाल के शतक और प्रसिद्ध कृष्णा के पांच विकेट रहे जीत के हीरो। पढ़िए पूरी खबर

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 20 June 2026, 8:45 PM IST
google-preferred

New Delhi: तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की धारदार गेंदबाजी यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा की शानदार बल्लेबाजी की मदद से और एम.ए. चिदबंरम स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे मैच में भारत ने अफगानिस्तान को नौ विकेट से हराकर मेहमान टीम का 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। 219 रन के जीत का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी टीम इंडिया ने एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। प्रसिद्ध कृष्णा ने 5 विकेट चटकाये।यशस्वी जायसवाल ने 83 गेंद पर अपने कैरियर का दूसरा शतक लगाया।

जायसवाल और राहुल शर्मा की उम्दा बल्लेबाजी

यशस्वी जायसवाल ने 38 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। यशस्वी जायसवाल और रोहित के बीच पहले विकेट के लिए शानदार170 रन की की। दोनों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 21वें ओवर में 150 रन पूरे कर लिए थे। रोहित शर्मा 21 रन से सचिन तेंदुलकर का रिकार्ड तोड़ने से चूक गए। रोहित शर्मा 69 गेंद पर 79 रन बनाकर मो. नबी की गेंद पर आउट हुए। रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर ने वन डे में 45-45 शतक जड़े हैं। यशस्वी जायसवाल 110 रन पर और एस अय्यर 20 रन पर नाबाद रहे।

कप्तान शाहिदी ने उमरजई के साथ 5वें विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी की

इसके पूर्व टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने 36 रन पर 4 विकेट गंवाकर संकट में थी। इसके बाद कप्तान शाहिदी ने उमरजई के साथ 5वें विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी की और शतक जड़ा। भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के सामने कप्तान शाहिदी ने मोर्चे जड़ा।
शनिवार को चेन्नई में अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। भारतीय तेज गेंदबाजों और स्पिनर्स के सामने अफगानिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने महज 28 रनों के स्कोर पर अपने 3 चोटी के बल्लेबाज खो दिए। वह क्रीज पर संभल ही रहे थे कि दूसरे छोर से रसूली भी पवेलियन लौट गए, जिससे अफगानिस्तान का स्कोर 36 रन पर 4 विकेट हो गया। 36 रन पर 4 विकेट गिर जाने के बाद हशमतुल्लाह शाहिदी ने मुश्किल परिस्थितियों में अपना आपा नहीं खोया। उन्हें दूसरे छोर पर अजमतुल्लाह उमरजई का बेहतरीन साथ मिला। दोनों ने काउंटर-अटैक करते हुए 5वें विकेट के लिए 105 रनों की शतकीय साझेदारी की। जिससे अफगानिस्तान की टीम मैच सम्मानजनक स्कोर खड़ा कर सकी।

मुश्किल पिच पर शाहिदी ने रचा इतिहास

उमरजई के आउट होने के बाद भी कप्तान एच. शाहिदी सिंगल-डबल लेते हुए और खराब गेंदों को बाउंड्री के पार भेजते हुए अपनी पारी को आगे बढ़ाया और आखिरकार अपने वनडे करियर का पहला शतक पूरा किया। प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर आउट होने के पहले उन्होंने 131 गेंद पर 102 रन बनाए।

Location :  New Delhi

Published :  20 June 2026, 8:31 PM IST

Advertisement