हिंदी
एशियन गेम्स 2026: फाइनल में पहुंचा पाकिस्तान (Img- X)
New Delhi: जापान में खेले जा रहे 20वें एशियाई खेलों के पुरुष क्रिकेट स्पर्धा के पहले रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 6 विकेट से शिकस्त देकर फाइनल में स्थान बना लिया। बारिश के चलते मैच को घटाकर 13-13 ओवर का कर दिया गया था।
आज सुबह पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेशी टीम ने पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 112 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम ने आक्रामक रुख अपनाते हुए महज 11.3 ओवरों में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
112 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत उथल-पुथल भरी रही। कप्तान साहिबजादा फरहान केवल 1 रन बनाकर महेदी हसन की गेंद पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद माज सदाकत (15 रन), उस्मान खान (14 रन) और सैम अय्यूब (21 रन) ने छोटी लेकिन बेहद आक्रामक पारियां खेलकर रन गति को धीमा नहीं पड़ने दिया। बांग्लादेशी गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट चटकाए, लेकिन वे पाकिस्तानी बल्लेबाजों की बाउंड्री लगाने की रफ्तार पर ब्रेक लगाने में नाकाम रहे।
Asian Games 2026: नीरू-कायनन की जोड़ी ने रचा इतिहास, तोड़ा कतर का रिकॉर्ड और जीता भारत का 9वां गोल्ड
चार विकेट गिरने के बाद दबाव में दिख रही पाकिस्तानी टीम को हसन नवाज और अब्दुल समद ने उबारा। दोनों बल्लेबाजों ने बांग्लादेशी गेंदबाजों पर जोरदार हमला बोला। अब्दुल समद ने महज 15 गेंदों पर 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 300 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 30 रन बनाए।
वहीं, दूसरे छोर पर डटे हसन नवाज ने 22 गेंदों में 2 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत 27 रनों की उपयोगी पारी खेली। दोनों ने 11.3 ओवर में टीम को यादगार जीत दिला दी।
Asian Games 2026: भारत की बेटियों ने चीन को तीरंदाजी में चटाई धूल, जीता 7वां गोल्डन मेडल
इससे पहले बैटिंग करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही और उनका टॉप ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। तंजीद हसन (7 रन), कप्तान लिटन दास (2 रन) और परवेज हुसैन (1 रन) सस्ते में आउट हो गए।
हालांकि, मुश्किल परिस्थिति में उतरे तौहीद हृदय ने 25 गेंदों में 2 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 42 रनों की तेज तर्रार पारी खेली। उनकी इस आतिशी पारी के बदौलत बांग्लादेश ने 13 ओवरों में 7 विकेट पर 111 रन का स्कोर खड़ा किया। पाकिस्तान की ओर से सुफयान मोकीम ने 26 रन देकर 3 और अरफात मिन्हास ने 23 रन देकर 2 अहम विकेट चटकाए।
Location : New Delhi
Published : 1 October 2026, 10:20 AM IST