भारत ने फिर साधा सोना, सुरुचि और कमलजीत की जोड़ी ने किया कमाल; शूटिंग में आया दूसरा गोल्ड

एशियन गेम्स 2026 में भारत ने शूटिंग में बड़ा धमाका करते हुए दूसरा गोल्ड मेडल जीत लिया है। सुरुचि सिंह और कमलजीत की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम फाइनल में शानदार निशाना लगाकर बाजी मारी।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 25 September 2026, 9:36 AM IST
google-preferred

New Delhi: आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए 25 सितंबर का दिन खास बन गया है। शूटिंग में सुरुचि सिंह और कमलजीत ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीत लिया है। भारतीय जोड़ी ने फाइनल में 484.6 अंक हासिल किए और दक्षिण कोरिया को पीछे छोड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया।

शुरुआत से ही भारत ने बनाई पकड़

10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम के फाइनल में सुरुचि सिंह और कमलजीत ने शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा। दोनों ने एक के बाद एक सटीक निशाने लगाए और स्कोर बोर्ड पर भारत को ऊपर बनाए रखा। भारतीय जोड़ी ने फाइनल में 484.6 अंक जुटाए। दक्षिण कोरिया की जोड़ी 478.0 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि ईरान ने 415.8 अंक के साथ कांस्य पदक जीता। इंडोनेशिया 349.4 अंक के साथ पदक की दौड़ से बाहर हो गया।

ये भी पढ़ें- फाइनल में पहुंचते ही बढ़ी उम्मीदें, Asian Games 2026 में भारत के 3 तैराकों ने फाइनल में बनाई जगह

इस जीत के साथ भारत ने एशियन गेम्स 2026 में अपना दूसरा गोल्ड मेडल हासिल कर लिया है। इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर देश को पहला स्वर्ण दिलाया था।

क्वालिफिकेशन में भी दिखा था दम

गोल्ड मेडल जीतने से पहले सुरुचि और कमलजीत ने क्वालिफिकेशन में भी शानदार प्रदर्शन किया था। दोनों ने 587 का संयुक्त स्कोर बनाया, जो मौजूदा एशियन रिकॉर्ड की बराबरी थी। इसके बाद फाइनल में भी दोनों ने अपना प्रदर्शन बरकरार रखा। खास बात यह रही कि व्यक्तिगत स्पर्धाओं में दोनों खिलाड़ी फाइनल तक नहीं पहुंच सके थे, लेकिन मिक्स्ड टीम इवेंट में दोनों ने शानदार वापसी करते हुए सबसे बड़ा पदक अपने नाम कर लिया।

शूटिंग में भारत की पदक झड़ी जारी

एशियन गेम्स में भारतीय निशानेबाज लगातार पदक जीत रहे हैं। इससे पहले भी शूटिंग में भारत के खाते में कई पदक आ चुके हैं। 2026 एशियन गेम्स में शूटिंग भारतीय दल के लिए पदक हासिल करने वाले प्रमुख खेलों में बनी हुई है। सुरुचि और कमलजीत की जीत इसलिए भी खास है क्योंकि दोनों ने दबाव के बीच लगातार सटीक निशाना लगाते हुए मुकाबले को अपने पक्ष में रखा। फाइनल के दौरान दक्षिण कोरिया ने अंतर कम करने की कोशिश जरूर की, लेकिन भारतीय जोड़ी अपनी बढ़त बचाने में कामयाब रही।

ये भी पढ़ें- Asian Games 2026: भारत ने फिर दिखाया दम! रोशिबिना का रजत वार, रोइंग में सलमान-सतनाम ने रचा नया अध्याय

50 मीटर राइफल में भी भारत की नजर

शूटिंग के एक अन्य इवेंट में भारतीय पुरुष खिलाड़ी 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में भी मैदान पर उतरे। इस स्पर्धा में रुद्राक्ष पाटिल, नीरज कुमार और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस इवेंट का कार्यक्रम 25 सितंबर को रखा गया था।

Location :  New Delhi

Published :  25 September 2026, 9:36 AM IST

Related News

Advertisement