फाइनल में पहुंचते ही बढ़ी उम्मीदें, Asian Games 2026 में भारत के 3 तैराकों ने फाइनल में बनाई जगह

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय तैराकों ने फाइनल में पहुंचकर पदक की उम्मीद जगा दी है। ऋषभ दास और उत्कर्ष पाटिल ने 200 मीटर बैकस्ट्रोक, जबकि साजन प्रकाश ने 200 मीटर बटरफ्लाई के फाइनल में जगह बनाई।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 25 September 2026, 9:19 AM IST
google-preferred

New Delhi: भारत के लिए एशियन गेम्स में तैराकी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। पुरुषों की 200 मीटर बैकस्ट्रोक में ऋषभ दास और उत्कर्ष पाटिल ने फाइनल का टिकट कटाया, जबकि 200 मीटर बटरफ्लाई में साजन प्रकाश ने भी अंतिम दौर में जगह बना ली। अब तीनों के सामने पदक की चुनौती है।

200 मीटर बैकस्ट्रोक में ऋषभ और उत्कर्ष का जलवा

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय तैराकों ने शुक्रवार की शुरुआत उम्मीद जगाने वाले प्रदर्शन के साथ की। पुरुषों की 200 मीटर बैकस्ट्रोक हीट में ऋषभ दास ने 2:00.53 का समय निकालकर चौथा स्थान हासिल किया। वहीं उत्कर्ष पाटिल ने 2:02.13 के समय के साथ आठवें स्थान पर रहते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की की। दोनों तैराकों का फाइनल दोपहर 1:55 बजे निर्धारित है।

ऋषभ के लिए यह मुकाबला खास है। वह इससे पहले 100 मीटर बैकस्ट्रोक के फाइनल में छठे स्थान पर रहे थे और अब 200 मीटर में बेहतर प्रदर्शन के इरादे से उतरेंगे।

ये भी पढ़ें- Asian Games 2026: भारत ने फिर दिखाया दम! रोशिबिना का रजत वार, रोइंग में सलमान-सतनाम ने रचा नया अध्याय

साजन प्रकाश ने भी बनाई जगह

भारत के अनुभवी तैराक साजन प्रकाश ने पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 2:00.94 के समय के साथ छठा स्थान हासिल किया और फाइनल में प्रवेश किया। इस इवेंट का फाइनल दोपहर 2:47 बजे होना है।

भारतीय तैराकी के लिए यह मौका इसलिए भी अहम है क्योंकि एशियन गेम्स में भारत ने आखिरी बार तैराकी का पदक 2014 में जीता था। अब इस बार तीन भारतीय तैराक फाइनल तक पहुंचे हैं, जिससे पदक की उम्मीदें फिर हैं।

कुछ भारतीय तैराकों का सफर यहीं थमा

दूसरी ओर, 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में दानुश सुरेश फाइनल में जगह नहीं बना सके। 400 मीटर फ्रीस्टाइल में अनीश गौड़ा और दक्षन शशिकुमार भी अंतिम दौर के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाए। शुक्रवार के मुकाबलों में भारतीय तैराकों के लिए यह एक मिला-जुला दिन रहा।

ये भी पढ़ें- Asian Games 2026: भारत की झोली में आया 12वां मेडल, बैडमिंटन पुरुष टीम ने जीता ब्रॉन्ज; चीन से 1-3 से हारी टीम

स्क्वैश और टेबल टेनिस में भी पदक की उम्मीद

तैराकी के अलावा स्क्वैश में जोशना चिनप्पा और वेलेवन सेंथिलकुमार की मिश्रित युगल जोड़ी ने भी शानदार शुरुआत की। दोनों ने अपने राउंड में भारतीय जोड़ी को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी और शुक्रवार को फिलीपींस की जोड़ी के खिलाफ उतरे।

टेबल टेनिस में मनुष शाह और दीया चिताले की मिश्रित युगल जोड़ी भी क्वार्टर फाइनल तक पहुंची। दोनों ने इससे पहले श्रीलंका की जोड़ी को 3-0 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई थी। अब नजरें तैराकी के फाइनल पर हैं।

Location :  New Delhi

Published :  25 September 2026, 9:14 AM IST

Related News

Advertisement