हिंदी
क्यों बढ़ रहे अपराध?
नई दिल्ली: भारत में लगातार बढ़ते अपराध देश के लिए चिंता का विषय है। आए दिन हत्या, लूट, बलात्कार, साइबर अपराध, भ्रष्टाचार जैसी घटनाएं देश के कानून पर एक बड़ा सवाल खड़ा करती हैं। यह घटनाएं केवल एक राज्य की नहीं है ब्लकि पूरे देश में हो रही है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक, अब सवाल ये है कि आखिर ये अपराध हो क्यों रहे हैं। इन अपराध के बढ़ने के पीछे की वजह क्या है?
बढ़ रहे अपराध न रुकने के कई कारण
दरअसल, इस प्रकार से आए दिन बढ़ रहे अपराध न रुकने के कई कारण है। सबसे पहले हम बात करते है। देश के कमजोर कानून व्यवस्था जिससे लोगों में भय नहीं रहा। किसी भी अपराध को अंजान देने से पहले अपराधी अपराध के बाद क्या होगा ये सोचते नहीं। ऐसा इसलिए क्योंकि हमारे यहां न्यायिक प्रक्रिया धीमी है। क्योंकि कई साल तक मुकदमें लंबित रहते हैं। पुलिस बल की संख्या और संसाधन भी सीमित हैं। और इन सबमें तीसरी वजह है राजनीतिक हस्तक्षेप है। जिससे अपराधी पर कड़ी सजा नहीं हो पाती है।
अपराध बढ़ने में एक बड़ा कारण
बेरोजगारी बी एक कारण है जब लोगों के पास जीविका के साधन नहीं होते हैं। तो ऐसे में कुछ लोग अपराध की राह पर चलने लगते हैं। वहीं शिक्षा और नैतिकता का अभाव भी अपराध बढ़ने में एक बड़ा कारण है। ऐसे में उचित और अनुचित का अभाव होता है।
अपराध बढ़ने में राजनीतिक संरक्षण
वहीं अपराध बढ़ने में राजनीतिक संरक्षण का भी बड़ा रोल है। कई बार ऐसा होता है कि नेता या प्रभावशाली लोग अपराधी को बचाते हैं। ऐसे में अपराधियों को घटना को अंजाम देनें में डर नहीं लगता है।
कैसे होगा अपराध कम
अब इस अपराध को कैसे कम किया जा सकता है, तो बता दें कि अपराध को रोकने के लिए कानून के साथ- साथ नागरिकों की जागरूकता भी जरुरी है। जब तक सरकार और समाज मिलकर एक ठोस कदम नहीं उठाते हैं तब तक अपराधों को रोकना संभव नहीं है।
खूबसूरत लड़की से दोस्ती पड़ी भारी, मीठी-मीठी बातों में फंसाकर ठगे 50 लाख रुपये, जानिए कैसे लगा चूना
Location : New Delhi
Published : 7 July 2025, 4:23 PM IST
Topics : crimes Dynamite News Latest News murder National
No related posts found.